टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में आईसीसी वर्ल्ड टी-20 , क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 का खिताब अपने नाम किया था। धोनी की कप्तानी में ही भारत 2009 में पहली बार टेस्ट में नंबर-1 बना था। 

Advertisement

फैंस के मन में धोनी की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सवाल रहता है जिसके चलते उन पर आधारित फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' बनाई गई थी। इस फिल्म को फैंस का बहुत प्यार भी मिला था। यह फिल्म सितंबर 2016 में रिलीज़ हुई थी, और धोनी का किरदार दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

Advertisement

यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी को उनके जीवन पर फिल्म बनाने के अधिकार, व्यक्तिगत जानकारी, दस्तावेजों और तस्वीरों तक देने के साथ-साथ फिल्म के निर्माण और प्रचार के लिए 45 करोड़ रुपये की मोटी धनराशि चुकाई गई थी। द क्विंट में छपी खबर के अनुसार धोनी को फिल्म के लीड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की तुलना में 22 गुना से भी ज्यादा रकम मिली थी।

सुशांत सिंह राजपूत को धोनी का किरदार निभाने के लिए महज 2 करोड़ रुपए दिए गए थे। वहीं धोनी के बिजनेस मैनेजर अरुण पांडे, जो फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं उन्हें तक सुशांत से ज्यादा 5 करोड़ रुपये मिले थे। इस फिल्म की खास बात यह थी कि इसमें धोनी के जीवन के बारे में उनके बचपन से बताया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार