IPL 2021 Player Retention: आईपीएल 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जिसपर उन्होंने तंज कसा है क्योंकि उन्होंने पहले ही अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। 

Advertisement

पार्थिव पटेल ने ट्वीट कर लिखा, 'रिटायर होने के बाद रिलीज किया जाना मेरे लिए गर्व की बात है। शुक्रिया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर।' पार्थिव ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। वह 2018 से आरसीबी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने आईपीएल 2020 में उनके लिए एक भी मैच नहीं खेला था।

Advertisement

टीम से नजरअंदाज किए जाने के बाद पार्थिव ने नाराजगी भी जताई थी। संन्यास की घोषणा के बाद, पार्थिव मुंबई इंडियंस टीम के साथ टैलेंट स्काउट के रूप में जुड़ गए हैं। आईपीएल 2020 के बाद, जो मुंबई द्वारा जीता गया था, पार्थिव ने कहा था कि रोहित शर्मा आरसीबी के विराट कोहली की तुलना में बेहतर कप्तान हैं।

पार्थिव पटेल की इस स्टेंटमेंट के बाद वह काफी सुर्खियों में रहे थे। बता दें कि आरसीबी की टीम ने नीलामी से पहले 12 खिलाड़ियों के रिटेन किया है वहीं उन्होंने एरॉन फिंच, क्रिस मॉरिस, शिवम दुबे और उमेश यादव जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। आईपीएल 2021 के लिए ऑक्शन फरवरी माह में होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार