कौन होगा कप्तान? विराट कोहली या फिर रोहित शर्मा। बीते दिनों सोशल मीडिया पर यह सवाल काफी सुर्खियों में रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अपकमिंग T20 वर्ल्ड कप में अगर भारतीय टीम की परफॉर्मेंस खराब रहती है तो फिर विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने के लिए कहा जा सकता है। विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को टी-20 और वनडे का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है ऐसा दावा किया जा रहा था।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट को लगता है कि टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को लेकर एक गंदा खेल चल रहा है। सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'आपने देखा होगा यह खबर किस समय पर आई है? मुझे इस चीज से कोई समस्या नहीं है कि क्रिकेट बोर्ड क्या सोचता है। यह उनका अपना सोचना हो सकता है कि क्रिकेट को कौन आगे लेकर जाएगा लेकिन क्या यह समय इन सब चीजों को डिस्कस करने के लिए सही नहीं है।'

Advertisement

सलमान बट्ट ने आगे कहा, 'इस तरह की बातें हो रही हैं कि विराट कोहली की कप्तानी पर खतरा है। विराट कोहली ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अपनी टीम को अच्छे से लीड किया है। टीम सिलेक्शन को लेकर भी उनकी आलोचना हुई लेकिन उन्होंने लगातार अपने खिलाड़ियों को बैक किया। टीम ने भी बढ़िया रिस्पॉन्स किया।'

सलमान बट्ट ने कहा, 'यह टीम हर तरह की क्रिकेट में ऊपर है और वर्ल्ड कप आपके सामने है। वर्ल्ड कप का स्कॉवड अनाउंस हो चुका है उसके बाद इस तरह की खबरें मीडिया में आना ये एक शरारत और गंदे खेल से ज्यादा कुछ नहीं है।' बता दें कि टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में ही टी 20 वर्ल्ड कप 2021 खेलना है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार