विराट कोहली (Virat Kohli) और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोनों ही इस समय रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे है। यहीं कारण है कि भारत को हाल ही में अपने घर पर न्यूज़ीलैंड के हाथों 3-0 से क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। ऐसे  में फैंस इन दो दिग्गजों की फॉर्म को लेकर चिंतित है। 

अगर ये दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं चले तो उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। अब इन दोनों को लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि विराट और रोहित को ऑस्ट्रेलिया में आगामी टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजी क्रम में नीचे उतरने की सलाह दी है।

कनेरिया ने कहा कि, "बस देखें कि क्या रोहित शर्मा अभी भी ओपनिंग करने में सहज हैं या उन्हें वन-डाउन में आना चाहिए और अपना क्रम थोड़ा बदलना चाहिए क्योंकि वह भारत में ट्रैक के साथ संघर्ष कर रहे हैं। हाल ही की सीरीज में, साउदी ने उन्हें दो बार आउट किया, और गेंद ऑस्ट्रेलिया में अधिक घूमेगी, इसलिए आपको यह देखना होगा कि आप इसके साथ कैसे आगे बढ़ते हैं।"

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे कहा कि, "भारतीय टॉप ऑर्डर में सलामी बल्लेबाज के रूप में जायसवाल और शुभमन गिल होने चाहिए, रोहित वन-डाउन और विराट 2-डाउन होंगे। उन्हें इसका मैनेजमेंट करना होगा। गंभीर को लंबे भारतीय बैटिंग ऑर्डर को संभालने की जरूरत है, क्योंकि अश्विन और जडेजा हैं, इसलिए उनके पास एक गहरा बैटिंग ऑर्डर है।"

कप्तान रोहित पिछले 5 टेस्ट मैचों में 13.30 की औसत से 133 रन और विराट कोहली 21.33 की औसत से 192 रन ही बना पाए है। इसी खराब फॉर्म के चलते इन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म पर सवाल उठने लगे है। अगर भारत को तीसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जितनी है है तो इन दोनों को बल्ले से रन बनाने होंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होने जा रही है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार