पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने  इंग्लैंड की नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया है। 29 साल के मोहम्मद आमिर को अगर ब्रिटिश नागरिकता मिल जाती है, तो फिर वह आईपीएल में भाग लेने के लिए योग्य हो जाएंगे। इस बात की अटकलें काफी पहले से लग रही थीं कि मोहम्मद आमिर ऐसा कर सकते हैं और अब वह सभी अटकलें सच हो गई हैं।

Advertisement

मोहम्मद आमिर ने जब 28 साल की उम्र में पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास लिया था तब क्रिकेट पंडितों द्वार आमिर के ऐसा करने के पीछे  ब्रिटिश नागरिकता हासिल करना और इंडियन प्रीमियर लीग जैसे बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की बात कही जा रही थी। फिलहाल, आमिर यूनाइटेड किंगडम में छुट्टियों का मजा ले रहे हैं। 

Advertisement

मोहम्मद आमिर लंबे समय से यूनाइटेड किंगडम में ही हैं। आमिर अभी काफी युवा हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान भी इस बात को कहा था कि अगले 6 या 7 वर्षों तक वह और क्रिकेट खेलना चाहते हैं। और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे इंग्लैंड में बड़े हों और वहां अपनी शिक्षा प्राप्त करें।

ऐसा पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान के किसी क्रिकेटर ने ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त करने के लिए अपने मुल्क को पीठ दिखाई हो। पाकिस्तान के कई युवा खिलाड़ियों को अमेरिका की टीम में शामिल होने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट से संन्यास लेते हुए देखा गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आमिर आईपीएल में खेलते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार