हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अभी तक आईपीएल 2024 में एक भी मैच नहीं जीत पायी है। उन्होंने तीन मैच खेले है और तीनों में हार मिली है। इस वजह से फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना हो रही है। फैंस के निशाने पर सबसे ज्यादा कप्तान हार्दिक है। इस लिस्ट में अब पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर राशिद लतीफ (Rashid Latif) का नाम भी शामिल हो गया है। लतीफ को लगता है कि आईपीएल 2024 में अब तक मुंबई इंडियंस के शर्मनाक प्रदर्शन का खिलाड़ियों से कोई लेनादेना नहीं है। उनका मानना ​​है कि 5 बार के चैंपियन अपने फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ के कारण ही इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं।

Advertisement

लतीफ ने कहा कि, "उनका खराब प्रदर्शन मैदान पर खेलने की समस्या नहीं बल्कि टीम के मानसिक दृष्टिकोण से जुड़ी समस्या लगती है। इनके मालिकों का मानसिक दृष्टिकोण भी पक्ष में झलक रहा है। एमआई मालिकों का फैसला- मार्क बाउचर, मलिंगा, कायरन पोलार्ड की नियुक्ति - यह एक बहुत बड़ा ग्रुप है, लेकिन अगर टॉप (मालिकों) से कोई आदेश (समस्या) है कि यह किया जाना है, तो ऐसा कोई नहीं है जिसने ऐसा किया हो विरोध करने या ना कहने की शक्ति। हां कहने वाले तो बहुत मिल जाएंगे बॉस, लेकिन जो ना कहने की हिम्मत रखते हैं वही सफल होते हैं।"

Advertisement

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि, "पीएसएल में भी, हमने मालिकों को अपने अधिकार पर मोहर लगाते देखा है, और आईपीएल में एमआई के साथ भी ऐसा ही देखा जा सकता है। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला कम से कम अभी के लिए गलत था। उन्होंने जिस तरह से रोहित शर्मा को हटाया वह भी सही नहीं था।" 

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 की  शुरुआत से पहले ही फ्रेंचाइजी ने रोहित की जगह गुजरात टाइटंस से ट्रेड किये गए हार्दिक को टीम का कप्तान बना दिया था। इसके बाद से ही मुंबई फैंस के निशाने पर है। मुंबई 7 अप्रैल को इस सीजन का अपना चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी।   

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार