पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हों या वर्तमान उनका भारतीय खिलाड़ियों से खास लगाव है। यही वजह है कि अक्सर वह भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बातचीत कर सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर सईद अजमल ने क्रिकेट जगत में बीसीसीआई की ताकत को लेकर बड़ी बात कही है।

Advertisement

पाकिस्तान के एक निजी टीवी चैनल से बातचीत के दौरान सईद अजमल ने कहा, ' ICC ने अश्विन को मुझ पर चार्ज लगाने से पहले छह महीने के लिए गेंदबाजी करने से रोक दिया था। अश्विन भारतीय थे इसलिए उन्हें 6 महीने का रेस्ट करने के लिए कहा गया लेकिन मुझे और मोहम्मद हफीज को किनारे लगा दिया गया।'

Advertisement

जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में भी थी समस्या: सईद अजमल ने जसप्रीत बुमराह और हरभजन सिंह की गेंदबाजी को लेकर भी बड़ी बात कही है। सईद अजमल ने कहा कि इन दोनों गेंदबाजों के एक्शन में भी समस्या थी लेकिन वे दोनों भारतीय क्रिकेटर हैं और फिर उनके क्रिकेट बोर्ड के पास बहुत सारा पैसा और प्रायोजक हैं। और पैसा सब से ऊपर है। इस वजह से उनके खिलाड़ियों को किसी तरह के विवाद का सामना नहीं करना पड़ता है।

बता दें कि बीते दिनों पाकिस्तान के चेयरमैन रमीज राजा ने भी बीसीसीआई की ताकत के बारे में बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई आईसीसी को 90 प्रतिशत फंड करता है ऐसे में अगर बीसीसीआई चाहे तो वो पीसीबी पर गाज गिरा सकता है। रमीजा राजा का यह बयान काफी सुर्खियों में रहा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार