साउथ अफ्रीका क्रिकेट को बड़ा नुकसान, बड़े ऑलराउंडर खिलाड़ी का निधन

Updated: Sun, Nov 27 2016 10:58 IST

जोहांसबर्ग, 27 नवंबर (CRICKETNMORE)| साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी ट्रेवर गोडार्ड का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। गोडार्ड काफी समय से बीमार चल रहे थे। गोडार्ड ने 1955 से 1970 के बीच अपने देश के लिए 41 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 2516 रन बनाने के अलावा 123 विकेट भी लिए। 

जरूर पढ़ें: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन का निधन

गोडार्ड ने अपने टेस्ट करियर में एक शतक लगाया था। 1965 में गोडार्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ जोहांसबर्ग में यह शतक लगाया था। साल 1963 में जब साउथ अफ्रीकी टीम आस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब गोडार्ड उसके कप्तान थे। 

यह भी पढ़ें: गंभीर और शिखर धवन की होगी टीम इंडिया में वापसी, पूरी सीरीज से यह दिग्गज हो सकता है बाहर

गोडार्ड ने अपने करियर में कुल 179 प्रथम श्रेणी मैच खेले। वह मुख्य तौर पर प्रांतीय टीम नटाल के लिए खेले। उन्होंने 11289 रन बनाने के अलावा 534 विकेट भी लिए।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गोडार्ड प्रीस्ट हो गए थे। साल 1985 में एक कार दुर्घटना में वह बुरी तरह जख्मी हुए थे लेकिन इस चोट से उबरने के बाद उन्होंने फिर से धार्मिक कार्यो को जारी रखा था।

यह भी पढ़े: VIDEO: विराट कोहली ने फिर से किया झगड़ा, बेन स्टोक्स पर चलाई शब्द-बाण

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें