जिम्बाब्वे ने एडिलेड ओवल में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 34वें मुकाबले में नीदरलैंड को जीत के लिए 118 रनों का लक्ष्य दिया है। नीदरलैंड के गेंदबाज़ों के सामने जिम्बाब्वे के बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए। वो तो भला हो सिकंदर रजा का जिन्होंने एक बार फिर अपनी बल्लेबाज़ी से अपनी टीम की लाज बचाने का काम किया।

Advertisement

रज़ा ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में तीन चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि, जिस तरह से रज़ा आउट हुए उसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। फ्रेड क्लासेन ने एक शानदार कैच पकड़कर रज़ा को पवेलियन की राह दिखाई। ये कैच 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला जब रज़ा ने बास डी लीडे की गेंद पर एक हवाई शॉट लगाया लेकिन गेंद को लंबाई नहीं मिली और सिर्फ ऊंचाई मिलने के कारण गेंद लगभग 7 सेकेंड तक हवा में रही।

Advertisement

गेंद हवा में काफी तैर रही थी और क्लासेन भी हिल-डुल रहे थे और लग रहा था कि शायद वो ये कैच छोड़ देंगे लेकिन उन्होंने अपना संयम बनाए रखा और एक शानदार कैच पकड़कर रज़ा को पवेलियन भेज दिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस डच फील्डर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर इस मैच की अहमियत की बात करें तो जिम्बाब्वे के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी होगा क्योंकि वो अभी भी सेमीफाइनल की रेस में बने हुए हैं लेकिन अगर वो ये मैच हारे तो नीदरलैंड के बाद उनकी भी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। ऐसे में जिम्बाब्वे की टीम इस मैच को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार