Tazmin Brits: क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनकी कहानी संघर्ष, मेहनत और जुनून से भरी रही है। कई खिलाड़ियों ने गरीबी, चोट और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने सपनों को पूरा किया और क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया। ऐसा ही एक नाम है तज़मिन ब्रिट्स का, जो महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। जिनका ओलिंपक का सपना एक एक्सीडेंट ने तोड़ दिया लेकिन ब्रिट्स ने हार नहीं मानी और क्रिकेट में शानदार करियर बनाया।
ब्रिट्स बचपन से ही एक बेहतरीन एथलीट थीं और उन्होंने साल 2007 में जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीता था। ब्रिट्स ने जैवलिन थ्रो में 2012 के लंदन ओलंपिक्स के लिए क्वालिफ़ाई किया था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूहर था। गेम्स से ठीक आठ महीने पहले, वह एक भयानक कार कार एक्सीडेंट का शिकार हो गईं।
ब्रिट्स ने 3 महीने हॉस्पिटल में बिताए और इस एक्सीडेंट ने उनका एथलेटिक्स करियर खत्म कर दिया।
लेकिन कहते हैं ना जहां चाह वहां राह और बिट्स ने मुश्किल दौर से उबरकर 2018 में साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
बिट्स साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुकी हैं और उनके नाम कई रिकॉर्ड्स दर्ज हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
महिला वनडे इंटनरेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में बिट्स संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। वहीं एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। वहीं पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था।