आज ही के दिन धोनी ने कहा था क्रिकेट को अलविदा, कोहली से लेकर, सचिन,सहवाग और गंभीर ने कहा था कुछ ऐसा

Updated: Sun, Aug 15 2021 09:09 IST
From Virat Kohli to Gautam Gambhir: How MS Dhoni's former teammates reacted to his retirement announ (Image Source: Google)

भारत के पूर्व कप्तान और दुनिया के महान कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आज(15 अगस्त) ही के दिन साल 2020 में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए किया और उन्होंने शाम 7:29 पर यह वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर से जुड़े सभी छोटे-बड़े दलों को दिखाया।

धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया के कई दिग्गजों ने अपने-अपने अंदाज में धोनी की तारीफ की और उन्हें आगे आने वाले सालों के लिए शुभकामनाएं दी।

वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो के जरिए धोनी के लिए अपना संदेश दिया और उन्होंने कहा कि धोनी उनके लिए हमेशा उनके कप्तान रहेंगे।

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी कहा धोनी के रिटायरमेंट के बाद यह लिखा कि धोनी का सफर बेहद शानदार रहा और आने वाले जिंदगी में भी उनके लिए ढेरों खुशियां और उत्साह है।

सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व कप्तान के साथ वर्ल्ड कप जीतना उनके लिए बेहद खास रहा।

बीसीसीआई के प्रेसिडेंट और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि धोनी के साथ एक जमाना खत्म हो गया।

वीरेंद्र सहवाग ने भी धोना के लिए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था कि नो कई धोनी जैसा था, ना है और ना होगा। वो कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने टेस्ट में पहली बार नंबर एक का दर्जा हासिल करने के बाद 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का 50 ओवर वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें