भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेल जा रहे दिल्ली टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के दो युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने ऐसा कुछ कर दिखाया, जिसने फैंस को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया। ड्रिंक्स ब्रेक के वक्त दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक का मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दोनों के बीच की यह दोस्ताना टक्कर अब इंटरनेट पर भी छा गई है।

Advertisement

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान सोमवार(13 अक्टूबर) को मैदान पर एक मजेदार पल देखने को मिला। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद सभी दर्शक भी मुस्कुरा उठे होंगे।

Advertisement

यह वाकया उस समय का है जब भारतीय कप्तान शुभमन गिल और बाकी खिलाड़ी ड्रिंक्स ले रहे थे। इसी बीच जायसवाल और जुरेल मज़ाक-मज़ाक में एक-दूसरे से भिड़ गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल ने जुरेल के हेलमेट पर हल्का सा थपथपाया और दोनों के बीच मज़ेदार शारीरिक हंसी-मज़ाक चल पड़ा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। 

VIDEO:

वैसे, जायसवाल और जुरेल की दोस्ती नई नहीं है दोनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ खेल चुके हैं और अब टीम इंडिया में भी शानदार तालमेल दिखा रहे हैं।

मैच की बात करें तो दिल्ली टेस्ट में भारत जीत के बेहद करीब है। चौथे दिन के खेल के अंत तक भारत ने 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (25) और साईं सुदर्शन (30) क्रीज़ पर डटे हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए थे, जिसमें जॉन कैंपबेल (115) और शाई होप (103) ने शतक जड़े। भारत की ओर से सबसे ज्यादा जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अपनी पहली इनिंग में यशस्वी जायसवाल (175 रन) और शुभमन गिल (129 रन*) की शतकीय पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर इनिंग को घोषित की। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली इनिंग में सिर्फ 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और उन्होंने फॉलो-ऑन झेलना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार