सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं जो फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं। इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर क्रिकेट फैंस की हंसी रुकना मुश्किल होगा। ये वीडियो है इंग्लैंड में खेली जा रही केंट क्रिकेट लीग का, जहां पर गज़ब की कॉमेडी देखने को मिली।

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाएं हाथ का बल्लेबाज़ बाउडन लेग की साइड की तरफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करता है लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर 30 यार्ड सर्कल में ही रह जाती है और फील्डर आसान सा कैच छोड़ देता है। इतनी देर में दोनों बल्लेबाज़ एक रन भाग लेते हैं लेकिन फील्डर के ओवर थ्रो के चलते वो दूसरा रन भी भाग लेते हैं।

Advertisement

इतना ही नहीं कॉमेडी तो तब हो जाती है जब दोबारा से ओवर थ्रो हो जाती है और दोनों बल्लेबाज़ फिर से दो रन भाग जाते हैं और कुल मिलाकर उन्हें इस गेंद पर चार रन मिलते हैं। जिस गेंद पर फील्डिंग टीम को विकेट मिलना चाहिए उस गेंद पर वो कैच छोड़ते हैं और चार रन भी गिफ्ट देते हैं जो उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम करता है।

इस घटना को देखकर फैंस काफी मज़ेदार रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि ये पहली अजीबोगरीब घटना है जो हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिली है तो आप गलत हैं। इंग्लैंड में खेले जाने वाले क्लब क्रिकेट में तो ऐसे मजेदार वीडियो आते ही रहते हैं और फैंस का भरपूर मनोरंजन करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार