8 अप्रैल, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कमाल की बल्लेबाजी की है और अपने आईपीेल करियर का 36वां अर्धशतक जमाने में सफल रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

गौतम गंभीर आईपीेएल में लगातार कमाल का परफॉर्मेंस करने के लिए जाने जाते हैं। गौतम गंभीर के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा चौका जमाने का रिकॉर्ड भी है।

Advertisement

भले ही गौतम गंभीर ने कमाल की बल्लेबाजी की लेकिन 55 रन बनाकर रन आउट हो गए। रन आउट होते ही गंभीर ने आईपीएल करियर में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

आईपीएल में इतिहास में गौतम गंभीर सबसे ज्यादा दफा रन आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गंभीर 149 आईपीएल मैचों के दौरान 16 मैचों में रन आउट हो चुके हैं।

गंभीर के बाद शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा दफा रन आउट हुए हैं। धवन आईपीएल में अबतक 14 मैचों में रन आउट हो चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार