एश्लेग गार्डनर (61) की शानदार बल्लेबाजी के बाद मेगन शट की बेहतरीन चार विकेटों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमें इस साल मार्च में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद से अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही थीं।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां एलन बॉर्डर मैदान पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने गार्डनर की 61 रनों की पारी के दम पर छह विकेट पर 138 रन का स्कोर बनाया।

Advertisement

गार्डनर ने 41 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान मेग लेनिंग ने 24 और राइकल हेयनिस ने 23 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान सोफी डिवाइन ने 18 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा ली ताहुहु, रोजमेरी मेयर और सुजी बेटस ने एक-एक विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया से मिले 139 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी।

न्यूजीलैंड की ओर से सुजी बेटस ने 33, कप्तान सोफी डिवाइन ने 29, केटी मार्टिन ने 21 रन बनाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मेगन शट ने सर्वधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा डेलिसा किमेंसे ने दो और जेस जोनासन ने एक विकेट अपने नाम किए।
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच इसी मैदान पर रविवार को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार