आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटंस फ्रेंचाईजी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सबकुछ सही रहा तो इस फ्रेंचाईजी को आईपीएल 2025 से पहले अडाणी ग्रुप या टौरेंट ग्रुप खरीद सकता है। द इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात टाइटंस की मालिकाना कंपनी सीवीसी कैपिटल पार्टनर्स गुजरात टाइटन्स में नियंत्रक हिस्सेदारी को बेचने के लिए अडानी ग्रुप और टोरेंट ग्रुप के साथ चर्चा कर रही है।

Advertisement

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सीवीसी आईपीएल फ्रेंचाइजी में बहुमत हिस्सेदारी बेचने को तैयार है, जबकि वो अल्पमत हिस्सेदारी अपने पास रखना चाहती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निर्धारित लॉक-इन अवधि, जो नई टीमों को हिस्सेदारी बेचने से रोकती है, फरवरी 2025 में समाप्त होगी। तीन साल पुरानी इस फ्रेंचाइजी की कीमत 1 बिलियन डॉलर से 1.5 बिलियन डॉलर के बीच हो सकती है।

Advertisement

सीवीसी ने 2021 में 5,625 करोड़ रुपये (उस समय विनिमय दर पर 745 मिलियन डॉलर) में फ्रेंचाइजी खरीदी थी। अमेरिकी निवेश बैंक हुलिहान लोकी ने रिकॉर्ड तोड़ 6 बिलियन डॉलर के मीडिया राइट्स डील की बदौलत इस फ्रेंचाईजी की कीमत 16.4 बिलियन डॉलर आंकी है। बीसीसीआई ने 2022 में डिज्नी स्टार और वायकॉम18 के साथ इस मीडिया राइट्स डील पर हस्ताक्षर किए थे।

एक अधिकारी ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा, "2021 में आईपीएल की अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ के मालिक होने का अवसर चूकने के बाद, अडानी और टोरेंट दोनों अब गुजरात टाइटंस में बहुमत हिस्सेदारी खरीदने के लिए उत्सुक हैं। सीवीसी के लिए, ये फ्रैंचाइज़ी में अपनी हिस्सेदारी का मुद्रीकरण करने का एक अच्छा अवसर है।"

अडाणी और टोरेंट अहमदाबाद में स्थित हैं, जबकि सीवीसी कैपिटल का मुख्यालय लक्ज़मबर्ग में है। एक दूसरे अधिकारी ने इस खबर पर बोलते हुए कहा, "आईपीएल फ्रैंचाइज़ निवेशकों का बहुत ध्यान आकर्षित कर रही हैं, क्योंकि लीग ने खुद को ठोस नकदी प्रवाह के साथ एक आकर्षक संपत्ति के रूप में स्थापित किया है।"

आपको बता दें कि अडाणी ने पहले ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) और UAE-आधारित अंतर्राष्ट्रीय लीग टी-20 में टीमों का अधिग्रहण करके क्रिकेट में निवेश किया है। 2023 में, अडानी ने 1,289 करोड़ रुपये की शीर्ष बोली के साथ WPL की अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी हासिल की।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार