25 दिसंबर। गौतम गंभीर ने साल 2019 के समाप्ती पर अपने पसंद की वर्ल्ड XI टीम की घोषणा की है। अपनी पंसद की टीम में गंभीर ने कप्तानी की जिम्मेदारी न्यूजीलैंड दिग्गज केन विलियमसन को दी है।

Advertisement

गौतम गंभीर की टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली तो हैं लेकिन धोनी को जगह नहीं दी है। वहीं जसप्रीत बमराह भी इस टीम में हैं। इसके साथ - साथ गंभीर की टीम में 2 ऐसे नाम भी हैं जो हैरान करने वाले हैं।

Advertisement

ऐसे 2 नाम अरविंद्र वशिष्ट, वायु राघवन हैं। आपको बता दें कि ये दोनों नाम प्राइम वीडियो की एक बेव सीरीज इनसाइड एज 2  में निभाए गए किरदारो के नाम हैं। इस सीरीज में ये दोनों नाम के किरदार बेहतरीन क्रिकेटर हैं।  गंभीर ने यह ट्विट प्राइम वीडियो की बेव सीरीज इनसाइड एज 2 को देखने के बाद किया है। 

गौतम गंभीर की 2019 की वर्ल्ड प्लेइंगXI इस तरह है:

रोहित शर्मा, टॉम लाथम, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, केन विलियमसन (कप्तान), अरविंद वशिष्ठ ((बेव सीरीज इनसाइड एज 2 का किरदार), बेन स्टोक्स, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, नाथन लॉयन, वायु राघवन (बेव सीरीज इनसाइड एज 2 का किरदार)।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार