टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर को एकबार फिर आईएसआईएस कश्मीर द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर को पिछले छह दिन में तीसरी बार इस प्रकार की धमकी मिली है। इस धमकी भरे ईमेल में गौतम गंभीर के अलावा दिल्ली पुलिस को भी चैलेंज किया गया है।

Advertisement

शनिवार देर रात एक बजकर 37 मिनट पर कथित रूप से आईएसआईएस कश्मीर द्वारा गौतम गंभीर को ईमेल मिला है उसमें लिखा है, 'आपकी दिल्ली पुलिस और आईपीएस अधिकारी श्वेता (पुलिस उपायुक्त) कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। हमारे जासूस पुलिस में भी हैं। आपके बारे में पूरी जानकारी मिल रही है।'

Advertisement

पहली बार धमकी मिलने के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस को लिखे एक पत्र में, गंभीर ने उस ईमेल का विवरण दिया था, जिसके बारे में उनका दावा है कि यह ISIS कश्मीर द्वारा भेजा गया है। इसमें लिखा है कि आतंकवादी समूह गौतम गंभीर को और उनके परिवार को बहुत जल्द मौत के घाट उतार देगा।

श्वेता चौहान ने इस पूरे मामले पर कहा था, 'गौतम गंभीर को ई-मेल और फोन के माध्यम से 'आईएसआईएस कश्मीर' की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। गंभीर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।' बता दें कि गौतम गंभीर वर्ल्डकप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। 2007 टी-20 वर्ल्डकप और 2011 वर्ल्डकप के दौरान गौतम गंभीर ने फाइनल में मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार