टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) भारत ने जीता था। इस वर्ल्ड कप के बाद बतौर हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का कार्यकाल खत्म हो गया था। अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मंगलवार (9 जुलाई) को आधिकारिक तौर पर भारत के हेड कोच के रूप में द्रविड़ की जगह ले ली है। बतौर हेड कोच गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा।इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने ट्वीट करते हुए दी। 

Advertisement

जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "यह बेहद खुशी की बात है कि मैं भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में श्री गौतम गंभीर का स्वागत करता हूं। मॉडर्न क्रिकेट तेजी से डेवलप्ड हुआ है और गौतम ने इस बदलते हुए सिनेरियो को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और अलग-अलग भूमिकाओं में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आइडियल व्यक्ति हैं। #TeamIndia के लिए उनका स्पष्ट नजरिया, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है।"

Advertisement

गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए अपना फेयरवेल वीडियो पूरा किया। केकेआर के मेंटर ने आईपीएल के 2024 में कोलकाता की तीसरी खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी। कोलकाता को तीसरा खिताब जितवाने के बाद मीडिया में प्रबल खबरें आ रही थी की गौतम भारतीय टीम के अगले हेड कोच बनेंगे और इस पर आज मोहर लग गयी। आपको बता दे कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाजों गंभीर और WV रमन का पिछले महीने नेशनल टीम के हेड कोच पद के लिए बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी (CAC) ने इंटरव्यू लिया था। 

इससे पहले, बीसीसीआई सचिव शाह ने पुष्टि की थी कि इस महीने श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज से भारत को एक नया हेड कोच मिलेगा। अब गंभीर के अंडर में टीम कैसा प्रदर्शन करेगी ये देखना दिलचस्प रहेगा। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार