आईपीएल 2022 के ऑक्शन से पहले लखनऊ फ्रेंचाईज़ी एक के बाद एक दांव खेलती हुई नजर आ रही है। एंडी फ्लॉवर को हेड कोच नियुक्त करने के बाद संजीव गोयनका की टीम ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर को आगामी सीजन के लिए लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी का मेंटर नियुक्त कर दिया है।

Advertisement

2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले गंभीर पहली बार सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के पूर्व कप्तान एक चतुर रणनीतिकार हैं, जिन्होंने फ्रैंचाइज़ी को दो आईपीएल खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी ऐसे में लखनऊ की टीम भी खिताब जीतने के बारे में सोच सकती है।

Advertisement

गंभीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करके इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर प्रतियोगिता में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है, डॉक्टर गोयनका का मुझे लखनऊ आईपीएल टीम में शामिल करने के लिए धन्यवाद।'

आपको बता दें कि लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी को आरपी संजीव गोयनका ने ₹7090 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने आईपीएल में पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट के मालिक के रूप में काम किया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी सीज़न में लखनऊ की टीम कितनी कामयाब होती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार