विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान भी बनाया गया था। रोहित अब वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान होंगे और विराट टेस्ट टीम के। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर ने 2 अलग-अलग कप्तान के चुनाव के फैसले पर खुशी जताई है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर बोलते हुए गौतम गंभीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा है कि अब हमारे पास दो कप्तान हैं, एक वाइट बॉल क्रिकेट में और एक रेड बॉल क्रिकेट में, इससे रोहित को वाइट बॉल क्रिकेट को तैयार करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। चाहे वह टी 20 प्रारूप हो या ओडीआई प्रारूप।'

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि एक कप्तान के रूप में रोहित शर्मा निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए वास्तव में अच्छा करेंगे। साथ ही भारतीय क्रिकेट बहुत सुरक्षित हाथों में है, खासकर वाइट बॉल क्रिकेट में।' बता दें कि विराट कोहली वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 95 वनडे मुकाबले खेले जिसमें भारत ने 65 मुकाबलों में जीत दर्ज की वहीं 27 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान टीम इंडिया का विन पर्सेंटेज 70.43 का रहा। मालूम हो कि भारत के साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार