10 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी गौतम गंभीर करने वाले हैं। गौतम गंभीर 7 साल के बाद एक बार फिर से आईपीएल में दिल्ली डडेयरडेविल्स की टीम के तरफ से खेलने वाले हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि इस बार में आईपीएल ऑक्शन में गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है। गंभीर ऑक्शन से पहले ही बयान दिया था कि वो दिल्ली की टीम में शामिल होना चाहते हैं।

ऐसे में अब जब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम तैयार हो गई है तो गंभीर अपने कप्तानी में दिल्ली की टीम की किस्मत चमकाने के लिए आईपीएल के आगाज का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि केकेआर को गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में 2 दफा खिताब जीताने में सफलता पाई थी। ऐसे में फैन्स को भी उम्मीद है कि केकेआर को कामयाबी का स्वाद चखाने वाले गंभीर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम को भी आईपीएल का खिताब जीताने में सफल रहेगें।

अपने नए कप्तान गौतम गंभीर के स्वागत में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने एक खास वीडियो बनाया है जिसमें गंभीर के जज्बे को सलाम किया जा रहा है।देखिए दिल को छूने वाला वीडियो►

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार