आईपीएल 2021 का पहला पड़ाव खत्म हो चुका है और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली 4 टीमों का नाम फाइनल हो चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम रही थी।

Advertisement

इस साल चेन्नई सुपर किंग्स की जबरदस्त वापसी का कारण उनके टीम के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ रहे जिन्होंने जबरदस्त तरीके से टीम को ओपनिंग दी और दोनों ही ऑरेंज कप की रेस में लगे हुए है। एक तरफ जहां प्लेसिस के कुल 546 रन तो वही गायकवाड़ ने इस सीजन में अभी तक 533 रन बना लिए हैं।

Advertisement

इसी बीच भारत के बाएं हाथ के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि डु प्लेसिस ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है और एक टी-20 बल्लेबाज के रूप में वो बेहद खतरनाक है।

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए पूर्व  क्रिकेटर ने कहा," मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह टी-20 में इतने खतरनाक बल्लेबाज होंगे। हां उन्होंने सीएसके के लिए रन बनाए हैं, लेकिन जैसे शेन वॉटसन ने अपनी छाप छोड़ी है वैसा डु प्लेसिस के साथ देखने को नहीं मिला। वह रन बनाएंगे और 40 गेंद में 50 रन बना लेंगे लेकिन वो विपक्षी गेंदबाजों को ज्यादा परेशान नहीं करेंगे। वह कभी भी एक पूरी तरह से मैच विनर नहीं हो सकते। अगर शेन वॉटसन रन बनाते तब वो 60 गेंदों में 100 रन बनाते। इसलिए फाफ डु प्लेसिस उम्मीदों पर खरा उतरे हैं, ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि और भी कई लोगों के लिए।"

गंभीर का मानना है कि कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलकर डु प्लेसिस को काफी फायदा मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार