आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। टीमें पहले ही आईपीएल के लिए यूएई पहुंच गई हैं और वो तैयारी में जुट गई है।

Advertisement

इसी बीच भारत के बाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर ने पंजाब किंग्स के कप्तान और शानदार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

गौतम गंभीर ने केएल राहुल के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि पंजाब किंग्स का कप्तान इस आईपीएल के दूसरे चरण में शतक जमाएगा। यहां तक की उन्होंने कहा कि राहुल के बल्ले से इस सीजन करीब 2-3 शतक देखने को मिलेंगे।

भारत के पूर्व बल्लेबाज ने स्टार स्पोर्ट्स में बात करते हुए कहा,"हमने केएल राहुल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं देखा है। हां, उनके पास रन है लेकिन हमने अभी तक नहीं देखा है कि वह अपनी बल्लेबाजी में क्या हासिल कर सकते हैं। जिस तरह का सीजन एक बार विराट कोहली के लिए गया था, सफेद गेंद क्रिकेट में राहुल उस तरह के खिलाड़ी हैं। वह बढ़िया स्ट्राइक रेट के साथ 2-3 शतक जमा सकते हैं।"

आईपीएल 2021 में अभी केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 8 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार