पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा सांसद गौतम गंभीर (Gautam gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गौतम गंभीर आए दिन कोई न कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर निशाना साधा है। हालांकि अपने इस ट्वीट के बाद वह ट्रोल हो रहे हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर ने ट्वीट कर दिल्ली के CM पर तंज कसते हुए लिखा, 'किसान तो सिर्फ बहाना है, पंजाब की सियासत में आना है। खुद ही घर में बंद होकर हाउस अरेस्ट चिल्लाना, ये सिर्फ अरविन्द केजरीवाल कर सकते हैं।' गौतम गंभीर के इस ट्वीट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप घर में बैठकर जलेबी खाएं गंभीर जी।'

Advertisement

सौरव जैन नाम के एक यूजर ने लिखा, 'मालदीव में आपकी छुट्टियां कैसे चल रही हैं।' एक ने लिखा, 'लूडो खेलना तो सिर्फ बहाना है। जन-प्रतिनिधि की जिम्मेदारियों से मुंह चुराना है। कोरोना आपदा के समय दिल्ली के जनता की मदद करने के बजाय घर में छिपने का काम सिर्फ गौतम गंभीर कर सकते हैं।'

ऐसा पहली बार नहीं है कि गौतम गंभीर अपने ट्वीट के जरिए सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी गंभीर के कई ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। बता दें कि देशभर के किसान संगठनों ने मंगलवार, 8 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। इसमें पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार