19 फरवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केकेआऱ की टीम को अपने बलबूते दो दफा आईपीएल का खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर अब आईपीएल 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देगें। 

Advertisement

इसके अलावा गंभीर हो दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के कप्तान बनकर आईपीएल 2018 में कमाल करने की कोशिश करेगें। 

Advertisement

आपको बता दें कि चाहे भले ही गंभीर अब दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में शामिल हो गए हैं लेकिन अभी भी केकेआर की याद उनका पीछे नहीं छोड़ रहा है।

गंभीर ने ट्विट पर एक ट्विट पोस्ट कर केकेआर में खेले अपने सुनहरें दिनों को याद करते हुए एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें गंभीर के साथ केकेआऱ की टीम का एक सुपर फैन हर्षुल बॉस गोयनका भी साथ में गैं।

गंभीर ने हर्षुल बॉस गोयनका को इतना प्यार केकेआर को देने का शुक्रिया कहा है औऱ साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स टीम मैनेजमेंट से आग्रह किया है कि किसी भी तरह से सुपरफैन हर्षुल बॉस गोयनका को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का फैन बनानें के लिए हर संभव उपाय करें।

गौरतलब है कि 7 अप्रैल से आईपीएल 2018 का आगाज होने वाला है और साथ ही दिल्ली डेयरडेविल्स की की टीम अपना पहला मैच आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 8 अप्रैल को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेलेगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार