21 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
इस मैच के जरिए भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं। उन्हें दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पदार्पण कैप दी।
आपको बता दें कि पहले वनडे से पहले गौतम गंभीर ने एक चौंकाने वाला और रहस्यमयी ट्विट किया है जिससे हर कोई हैरान रह गया है।
गंभीर ने जिस अंदाज में ट्विट किया है उसे पढ़ने में कई फैन्स को मुश्किल हो रही है। कई फैन्स ने उनको ट्विट को पढ़कर इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि गंभीर भारतीय टीम में नहीं होने से खुद को मिस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि भारत की टीम ने टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2- 0 से पटखनी दे दी थी जिसके बाद से उम्मीद की जा रही है कि शायद वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज भारतीय क्रिकेट टीम को एक अच्छी फाइट देगी।
nd a w ll f ght West nd es n the f rst OD game today. W ll the v s tors spr ng a surpr se? We w ll f nd out soon. #MissingI
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 21, 2018