मार्च 01, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के मामले पर खेल जगत और बॉलीवुड समेत कई दिग्गज हस्तियों का बयान जारी है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट किए कुछ ही समय हुए थे कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपनी राय रख दी। उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी की बात करते हुए गुरमेहर कौर को सही ठहराया। वेस्टइंडीज के भीमकाय क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल की ये कहानी आपको चकित कर देगी..

Advertisement

गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर पेज से एक वीडियो जारी कर कहा है कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी सभी को है। इस बात को समझने की जरूरत है और इसे हर दिन जीवन के सभी क्षेत्र में अपनाना है। उन्होंने गुरमेहर कौर की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं है।

Advertisement

आपको बता दे कि गौतम गंभीर के पेज से ट्वीट हुए वीडियो में सेना के जवानो के साथ गुरमेहर कौर की भी तस्वीर डाली गई है। इस वीडियो में लिखा गया है कि मैं अपनी सेना का बेहद सम्मान करता हूं। भारत देश और देशवासियों के लिए उनकी सेवा बेजोड़ है। हाल की घटनाओं से मैं आहत हूं। हम स्वतंत्र देश में रहते हैं जहां सभी को अभिव्यक्ति की आजादी है। अगर कोई शहीद की बेटी शांती के उद्देश्य के लिए पोस्ट लिखती है तो यह उसका अधिकार है। ऐसे मौके पर लोगों को खुद को देशभक्त साबित करने की जरूरत नहीं है। और न ही उस लड़की को किसी गैंग के सामने देशभक्ति साबित करने की कोई जरूरत है। एक नागरिक होने के नाते उसे अपनी राय रखने का अधिकार है। लोग उस लड़की की राय से सहमत असहमत हो सकते हैं। पर किसी को उसे गलत साबित करने का अधिकार नहीं है।

 

उल्लेखनीय है कि गौतम गंभीर ने अपने इस वीडियो में गुरमेहर कौर का समर्थन करते हुए अपने साथी क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग पर निशाना साधा है जिन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा था कि तिहरा शतक उन्होंने नहीं बल्कि उनके बल्ले ने बनाया था।

हालांकि सहवाग ने फिर से ट्वीट कर कहा कि उनका इरादा किसी को परेशान करने का नहीं था। सहमति और अहसमति कोई मुद्दा नहीं था। इस देश में किसी को भी अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। 

Advertisement

गौरतलब है कि ये मामला उस वक्त शुरू हुआ जब लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा और कारगिल की लड़ाई में मारे गए एक सैन्य अधिकारी की बेटी गुरमेहर कौर ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदल दी। मार्टिन गुप्टिल ने वनडे क्रिकेट में किया कमाल, ऐसा कर सभी दिग्गजों को पछाड़ा

22 फरवरी 2017 गुरमेहर एक पोस्टर के साथ दिख रही थी। इसमें उन्होंने लिखा था- मैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा हूं। मैं एबीवीपी से नहीं डरती हूं। मैं अकेली नहीं हूं। भारत का हर छात्र मेरे साथ है। उन्होंने हैशटैग कर लिखा- #StudentAgainstABVP#

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई छात्राओं ने #StudentAgainstABVP# के हैशटैग के साथ ऐसा ही संदेश लिखकर अपनी तस्वीर डालनी शुरू की। लेकिन असली बवाल गुरमेहर की उस तस्वीर पर मचा जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में लिखा पाकिस्तान ने मेरे पिता को नहीं मारा, बल्कि जंग ने मारा है।

Advertisement

आगे की स्लाइड में देखें गुरमेहर मामले पर गौतम गंभीर का वीडियो

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार