West Indies vs Pakistan:  पाकिस्तान ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ की। दोबारा कप्तान बने बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान टीम विदेश की धरती पर वापस जीत की पटरी पर लौट आई। जुलाई 2023 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने घर से बाहर कोई टेस्ट मैच जीता है।

Advertisement

इस जीत के साथ ही बाबर आजम के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

बतौर कप्तान विदेश में कमाल

बाबर आजम ने कप्तान के रूप में विदेश में खेले 12 टेस्ट मैचों में 9 जीत दर्ज की हैं। उनका 3.00 का जीत-हार (W/L) अनुपात टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कम से कम 12 विदेशी टेस्ट में कप्तानी करने वाले सभी कप्तानों में सबसे बेहतरीन है।

रोहित शर्मा की बराबरी की

बाबर सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने 4 पारियों में 96.50 की औसत से 193 रन बनाए। उन्हें जस्टिन ग्रीव्स के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। 

यह टेस्ट में पहली बार और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल दसवीं बार है जब उन्होंने प्लेयर ऑफ सीरीज जीता है। वह इंटरनेशनल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर आ गए हैं और पाकिस्तान के लिए संयुक्त रूप से पहले नंबर पर।

इस लिस्ट में उन्होंने इमरान खान, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, हाशिम अमला,स्टीव स्मिथ,एबी डी विलियर्स, कुमार संगाकारा, तिलकरत्ने दिलशान, रोहित शर्मा की बराबरी की है।

इंजमाम की बराबरी

Also Read: LIVE Cricket Score

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की यह 11वीं टेस्ट जीत है। वह बतौर एशियाई कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से नौंवे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की बराबरी की।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार