West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान ने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ की। दोबारा कप्तान बने बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान टीम विदेश की धरती पर वापस जीत की पटरी पर लौट आई। जुलाई 2023 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने घर से बाहर कोई टेस्ट मैच जीता है।
इस जीत के साथ ही बाबर आजम के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए।
बतौर कप्तान विदेश में कमाल
बाबर आजम ने कप्तान के रूप में विदेश में खेले 12 टेस्ट मैचों में 9 जीत दर्ज की हैं। उनका 3.00 का जीत-हार (W/L) अनुपात टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कम से कम 12 विदेशी टेस्ट में कप्तानी करने वाले सभी कप्तानों में सबसे बेहतरीन है।
रोहित शर्मा की बराबरी की
बाबर सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे और उन्होंने 4 पारियों में 96.50 की औसत से 193 रन बनाए। उन्हें जस्टिन ग्रीव्स के साथ संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
यह टेस्ट में पहली बार और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल दसवीं बार है जब उन्होंने प्लेयर ऑफ सीरीज जीता है। वह इंटरनेशनल सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ सीरीज जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर आ गए हैं और पाकिस्तान के लिए संयुक्त रूप से पहले नंबर पर।
इस लिस्ट में उन्होंने इमरान खान, सौरव गांगुली, वसीम अकरम, हाशिम अमला,स्टीव स्मिथ,एबी डी विलियर्स, कुमार संगाकारा, तिलकरत्ने दिलशान, रोहित शर्मा की बराबरी की है।
बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान की यह 11वीं टेस्ट जीत है। वह बतौर एशियाई कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा जीत के मामले में संयुक्त रूप से नौंवे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक की बराबरी की।