भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नंबर-7 के बजाए ऊपरी क्रम पर खेलने उतरना चाहिए। धोनी आईपीएल के इस सीजन के पहले मुकाबले में खाता खोले बिना आउट हुए थे।

Advertisement

गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अब वो खिलाड़ी नहीं रहे जो आते ही बाउंड्री लगाते थे। गंभीर ने कहा, "धोनी को ऊपरी क्रम पर खेलना चाहिए, क्योंकि उनका सामने से टीम का नेतृत्व करना जरूरी है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह सभी को पता है कि एक लीडर को सामने से नेतृत्व करना चाहिए। आप अगर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर रहें हैं तो आप लीड नहीं कर सकते।"

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान ने कहा कि चेन्नई की गेंदबाजी लाइनअप में कुछ दिक्कत है लेकिन धोनी का ऊपरी क्रम को खेलना टीम के लिए फायदेमंद हो सकता है।

गंभीर ने कहा, "चेन्नई के गेंदबाजी विभाग में कुछ परेशानियां हैं। इसके अलावा धोनी अब वैसे नहीं रहे जैसे पांच वर्ष पहले थे जहां वह पिच पर उतरकर शुरूआत से विस्फोटक बल्लेबाजी करते थे। मेरे ख्याल से उन्हें चौथे या पांचवें नंबर पर उतरना चाहिए।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार