March 22 (CRICKETNMORE) - भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप जिताने में अहम किरदार निभाने वाले गौतम गंभीर ने अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी के दम पर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को आईपीएल की सबसे सफल टीमों से एक बनाया।

Advertisement

गंभीर आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे औऱ सबसे ज्यादा अर्धशतक मारने के मामले में दूसरे पायेदान पर हैं।

Advertisement

वह पिछले लगातार 10 सीजन से आईपीएल का हिस्सा हैं। पहले तीन साल वह दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा रहे और फिर 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े। आईपीएल 2018 में वह एक बार फिर दिल्ली की टीम में शामिल हुए हैं।

गंभीर ने आईपीएल में खेले गए 148 मैचों में 31.54 की औसत से 4132 रन बनाए हैं, जिसमें  35 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा 484 चौके मारे हैं।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार