धोनी के लंबे आराम पर टीम इंडिया के दिग्गज ने उठाए सवाल,बोले कौन ऐसा कर सकता है !

Updated: Sun, Jan 12 2020 12:10 IST
MS Dhoni (IANS)

नई दिल्ली, 12 जनवरी| भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने शनिवार को महेंद्र सिंह धोनी की टीम से ली गई लंबी छुट्टी पर सवाल उठाए हैं। धोनी ने आईसीसी विश्व कप-2019 में भारत को सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है।

यहां 26वें लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल लेक्चर में गावस्कर ने कहा विह धोनी की फिटनेस के बारे में नहीं कह सकते।

गावस्कर ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं फिटनेस के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन मुझे लगता है कि सवाल धोनी को खुद से करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "10 जुलाई के बाद से उन्होंने अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध नहीं बताया है। यह अहम बात है। क्या कोई इतने लंबे समय तक अपने आप को भारत के लिए खेलने से दूर रखता है? यह सवाल है और इसी में जवाब छुपा है।"

धोनी विश्व कप के बाद से क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत को टी-20 विश्व कप में भारत के मुख्य विकेटकीपर की भूमिका में रखा जा रहा है। संजू सैमसन भी लगातार टीम का हिस्सा हैं। वह पुणे में शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए आखिरी टी-20 मैच में खेले थे।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें