इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के बीच लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, LSG के दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) जिन्हें फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में पूरे 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो चोटिल होने के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जल्द ही वानिन्दु हसरंगा की रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने खुद इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वानिन्दु हसरंगा के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं है। मूडी ने कहा कि टीम मैनेजमेंट अब उनके बिना ही प्लानिंग कर रहा है और 24 से 48 घंटे के भीतर रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार LSG वानिन्दु हसरंगा की रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के अनुभवी ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को स्क्वाड में जोड़ सकते हैं। 34 साल के जॉर्ज लिंडे टी20 फॉर्मेट के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं और अब तक 250 मुकाबलों में 2,746 रन और 218 विकेट चटका चुके हैं। वो टीम के लिए लोअर ऑर्डर में बैटिंग करके बड़े-बड़े छक्के मारने की काबिलियत भी रखते हैं।
बताते चलें कि जॉर्ज लिंडे साउथ अफ्रीका के लिए भी 37 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने लगभग 147 की स्ट्राइक रेट से 403 रन ठोके और 35 विकेट चटकाए। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने देश के लिए 3 टेस्ट और 4 वनडे भी खेले हैं। वो मिनी ऑक्शन में महज़ 1 करोड़ के बेस प्राइस पर अनसोल्ड रह गए थे। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि उन्हें LSG की स्क्वाड में शामिल होने का मौका मिलता है या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जाइंट्स की पूरी टीम: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मैथ्यू ब्रीत्जके, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्खिया, हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, जोश इंगलिस, नमन तिवारी, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान।