17 मई, बैंगलोर (CRICKETNMORE)। आईपीएल के 11वें संस्करण में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। स्कोरकार्ड

Advertisement

यह मैच बेंगलोर के लिए प्लेऑफ में जाने के सपने की अंतिम सीढ़ी की तरह है। वहीं हैदराबाद इस मैच को जीत पहले स्थान पर अपनी स्थिति को पक्का करना चाहेगी।

Advertisement

आपको बता दें कि आजके मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने अपनी शानदार गेंद पर विराट कोहली को क्लिन बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया है।

कोहली आज कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं और केवल 12 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 में विराट कोहली स्पिनरों के खिलाप कुल 7 मौकों पर आउट हो चुके हैं।

इस मामले में कोहली ने बेन स्टोक्स और केएल राहुल की बराबरी कर ली है। आईपीएल 2018 में ये दोनों बल्लेबाज भी 7 मौकों पर स्पिनरों का शिकार हुए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार