GHJ-W vs MI-W, WPL Dream 11 Team

Advertisement

WPL 2023 यानी वुमेंस आईपीएल का पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन डीवाई पाटिल स्टेडियम में बल्लेबाज़ों को मदद मिलती है जिसे ध्यान में रखकर आपको अपनी ड्रीम टीम बनानी होगी।

WPL के पहले मैच में आप ऑस्ट्रेलिया की स्टार बैटर और गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी पर दांव खेल सकते हैं। बेथ मूनी के पास क्रिकेट का भरपूर अनुभव है। उन्होंने 83 टी20 मुकाबलों में 2350 रन  बनाए हैं। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड कप 2023 में भी अपने बल्ले का दम दिखाया था। मूनी ने 6 मैचों में कुल 206 रन ठोके थे।

उपकप्तान के तौर पर नेट साइवर, एश गार्डनर, हरमनप्रीत कौर या पूजा वस्त्राकर को चुनना एक अच्छा फैसला हो सकता है। 

GHJ-W vs MI-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 04 मार्च, 2023
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी, मुंबई

GHJ-W vs MI-W, Pitch Report

यह मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच बल्लेबाज़ों को मदद करती है। ऐसे में आप अपनी ड्रीम टीम में ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाज़ों और ऑलराउंडर्स को शामिल कर सकते हैं। इस पिच पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 179 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम विपक्षी टीम को पहले बैटिंग करने को कह सकती है। मैच में डीयू फैक्टर आने की भी संभावना होगी।

GHJ-W vs MI-W: Where to Watch?

वुमेंस आईपीएल के सभी मैच Sports 18 पर प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट मैच WPL को JIO Cinema पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

GHJ-W vs MI-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - बेथ मूनी (कप्तान), यस्तिका भाटिया
बल्लेबाज- हरमनप्रीत कौर, सोफिया डंकले, हरलीन देओल
ऑलराउंडर - नेट साइवर-ब्रंट (उपकप्तान), अमेलिया केर, एश गार्डनर
गेंदबाज - जॉर्जिया वेयरहम, पूजा वस्त्राकर, हीथर ग्राहम

Gujarat Giants Probable Playing XI 

बेथ मूनी (कप्तान और विकेटकीपर), हरलीन देओल, एश गार्डनर, सोफिया डंकले, सबभिनेनी मेघना, स्नेह राणा, जॉर्जिया वेयरहम, दयालन हेमलता, अश्विनी कुमारी, मानसी जोशी, मोनिका पटेल

Mumbai Indians Probable Playing XI 

यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नेट साइवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, हीथर ग्राहम, हुमायरा काजी, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार