पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी 20 टूर्नामेंट की खाड़ी देशों में वापसी पर गुरुवार को अपनी खुशी जाहिर की। आईपीएल के 13वें संस्करण में भाग लेने के लिए टीमों ने संयुक्त अरब अमीरात रवाना होना शुरू कर दिया है।

Advertisement

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले ही दुबई पहुंच चुकी है। लीग के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से शुरू हो रही है।

Advertisement

अजहरुद्दीन को लगता है कि यह सही समय है कि बीसीसीआई की फ्रैंचाइजी आाधारित लीग की शुरूआत हो गई है क्योंकि कई लोगों की रोजी रोटी इस पर निर्भर है। पूर्व कप्तान ने साथ ही आईपीएल की मेजबानी करने के लिए यूएई के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया।

अजहरुद्दीन ने आईएएनएस से कहा, " मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है कि आईपीएल की शुरूआत होने वाली है क्योंकि हमने इंग्लैंड में पहले से ही सावधानी बरतते हुए कई सीरीज देखी हैं। हमें आईपीएल को आमंत्रित करने के लिए यूएई सरकार और उनके क्रिकेट बोर्ड का आभारी होना चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों की रोजी रोटी आईपीएल पर निर्भर करती है।"

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 15 साल के अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है और कई लोगों का मानना है कि 39 साल के धोनी का आईपीएल में यह आखिरी सीजन हो सकता है।

हालांकि अजहरुद्दीन का मानना है कि फैन्स को इससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा, " अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना और आईपीएल से संन्यास लेना, दो अलग अलग चीजे हैं। धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। जितना हम जान रहे हैं, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें धोनी के संन्यास के बारे में चिंता करने की जरूरत है, जहां तक आईपीएल का सवाल है। "

अजहरुद्दीन ने धोनी को उनके शानदार करियर के लिए बधाई देते हुए कहा, " अब जबकि वह अंतर्राष्ट्रीय करियर से संन्यास ले रहे हैं और मैं उन्हें उनके शानदार करियर के लिए बधाई देना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा, " इसमें कोई दोराय नहीं है कि उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ किया है और सभी रिकॉर्ड इस बात की पुष्टि करते हैं। उन्होंने जितने भी सभी बड़े टूर्नामेंट जीते हैं, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार