हैदराबाद, 18 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 19वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से मिली पांच रनों का हार को किंग्स इलवेन पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 'अपराध' की संज्ञा दी है। सोमवार की रात राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अपने सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा की नायाब पारी के संदर्भ में मैक्सवेल ने कहा कि इस तरह की पारी खेलकर हार जाना अपराध है।

Advertisement

सनराइजर्स के खिलाफ मिली हार पर मैक्सवेल ने कहा, "हम इस लक्ष्य को हासिल कर सकते थे। हमने अच्छी बल्लेबाजी की। ऐसी पारी खेलकर हारना अपराध है।"

Advertisement

इस मैच में किंग्स इलेवान के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा आखिरी ओवर तक टिके रहे और 50 गेंदों पर 95 रनों की आतिशी पारी खेली। उनका विकेट आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर गिरा।

मनन के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए मैक्सवेल ने कहा, "यह एक शानदार मुकाबला था और मनन की पारी बेहतरीन थी। दुर्भाग्य से उन्हें इस पारी में बाकी के बल्लेबाजों से पर्याप्त मदद नहीं मिली। मनन सुपरस्टार हैं।"

मैक्सवेल ने कहा कि इस मैच के लिए उनकी टीम ने हैदराबाद के गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान के लिए योजना तैयार की थी, लेकिन टीम ने उन्हें सात विकेट दिए, जिसके कारण पंजाब बैकफुट पर आ गई।

Advertisement

इस मैच में हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार