Glenn Maxwell Amazing Catch to Dismiss Ryan Rickelton: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो रहे धाकड़ बल्लेबाज  टिम डेविड, जिन्होंने 52 गेंदों में 83 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

अंत में जीत और हार का फर्क डेविड की शानदार पारी ही रही। डेविड की पारी के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने निर्धारित 20 ओवरों में 178 रन बनाने में सफल रही जिसके जवाब में प्रोटियाज़ टीम 161/9 पर सिमट गई। अफ्रीकी टीम के लिए रयान रिकेल्टन ने 71 रनों की जुझारू पारी खेलकर लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन रिकल्टन के आउट होते ही अफ्रीकी टीम की हार तय हो गई।

Advertisement

रिकल्टन अपने शतक की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन बाउंड्री पर ग्लेन मैक्सवेल के शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत 71 रनों पर कर दिया। रिकल्टन ने ड्वार्शुइस की गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ छक्के के लिए मारने की कोशिश की लेकिन तभी मैक्सवेल ने बाउंड्री पर करिश्माई अंदाज में कैच पकड़कर हर किसी के होश उड़ा दिए। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

रिकल्टन के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 27 गेंदों में 37 रन की पारी खेली लेकिन इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका। बल्लेबाजी करने उतरे पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके और नतीजतन अफ्रीकी टीम अंत में लक्ष्य से दूर रह गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वार्शुइस और जोश हेजलवुड ने 3-3 विकेट, एडम जाम्पा ने 2 विकेट और ग्लेन मैक्सवेल ने 1 विकेट लिया। अब सीरीज का दूसरा मैच अफ्रीकी टीम के लिए करो या मरो जैसा होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार