भारतीय दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी दबाव में दिख रही है और पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की चौतरफा आलोचना भी की जा रही है। अभी दो टेस्ट मैच खेले जाने बाकी हैं और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। ऐसे में कंगारुओं ने अपनी वनडे टीम का ऐलान भी कर दिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने अपनी वनडे टीम में मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल को भी शामिल किया है। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन की भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। मौजूदा टेस्ट सीरीज में अब तक तीन खिलाड़ी विभिन्न कारणों से स्वदेश लौट चुके हैं। जबकि डेविड वार्नर को चोट के कारण दूसरे टेस्ट के बीच में सीरीज से बाहर कर दिया गया है, एश्टन एगर पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए स्वदेश लौट आए हैं।

Advertisement

हालां, वॉर्नर को वनडे टीम में जगह दी गई है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वो तब तक फिट हो जाएंगे। वहीं, जोश हेज़लवुड को चोट के चलते वनडे टीम से भी बाहर रखा गया है। टेस्ट के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम काफी मज़बूत नजर आ रही है ऐसे में वनडे सीरीज में जोरदार टक्कर दिखने वाली है। खैर उससे पहले ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में वापसी कर पाता है या नहीं।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, कैमरुन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार