Glenn Maxwell, Australia vs South Africa 1st T20I Stats: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मुकाबला 10 अगस्त को डार्विन के मार्रारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इसकी शुरूआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से होगी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेस के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा।

टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के

Advertisement

मैक्सवेल ने अभी तक 121 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 111 पारियों में 145 छक्के जड़े हैं। पांच छक्के औऱ जड़ते ही वह इस फॉर्मेट में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक रोहित शर्मा, मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद वसीम और जो बटलर ही यह कारनामा कर पाए हैं। 

T20I में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

रोहित शर्मा- 205

मार्टिन गुप्टिल- 173

मोहम्मद वसीम- 168

जोस बटलर-160

Advertisement

निकोलस पूरन- 149

सूर्यकुमार यादव-146

ग्लेन मैक्सवेल- 145

एलेक्स हेल्स को पछाड़ने का भी मौका

Advertisement

मैक्सवेल के पास टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एलेक्स हेल्स को पछाड़कर पांचवें नंबर पर पहुंचने का मौका होगा। मैक्सवेल ने अभी तक 483 मैच की 452 पारियों में 562 छक्के जड़े हैं, वहीं हेल्स  के नाम 503 मैच की 499 पारियों में 566 छक्के दर्ज हैं। क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन इस मामले में इन दोनों खिलाड़ियों से आगे हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में मैक्सवेल ने ओपनिंग बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। लेकिन अब ट्रैविस हेड की वापसी के बाद इस सीरीज में वह मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैट कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार