Australia vs West indies 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने रविवार (11 फरवरी) को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 12 चौकों और 8 छ्क्कों की मदद से नाबाद 120 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 96 रन उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए। 

 
Advertisement

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

मैक्सवेल टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। इस फॉर्मेट में अपना पांचवां शतक जड़कर उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी की। हालांकि सबसे तेज पांच शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। मैक्सवेल ने इसके लिए 94 पारियां खेली, जबकि रोहित ने 143 पारियों में यह कारनामा किया था। 

सबसे ज्यादा नाबाद शतक

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा नाबाद शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी मैक्सवेल ने अपने नाम कर लिया है। अपने सभी पांच शतकों में मैक्सवेल नाबाद पवेलियन लौटे हैं। 

सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

Advertisement

बतौर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में मैक्सवेल पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे। 

विराट कोहली से निकले आगे

मैक्सवेल टी-20 इंटनरेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव, जोस बटलर और पॉल स्टर्लिंग के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर आ गए हैं। मैक्सवेल ने इयोन मोर्गन और विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिनके नाम क्रमश: 120 और 117 छक्के दर्ज हैं। 

Advertisement

Also Read: Live Score

मैक्सवेल की शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो एडिलेड ओवल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार