ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज और वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell T20 Century) ने बुधवार (18 जून) को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2025 के मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) के खिलाफ कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ीयम में खेले गए इस मैच में 216.33 की स्ट्राईक रेट से 49 गेंदों में नाबाद 106  रन की पारी खेली, जिसमें 13 छक्के और 2 चौके जड़े।

Advertisement

इस दौरान मैक्सवेल ने 48 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। 

Advertisement

बता दें कि इस पारी में मैक्सवेल की शुरूआत बहुत धीमी रही थी। पहली 15 गेंदों में वह सिर्फ 11 रन ही बना पाए थे, जिसमें एक भी बाउंड्री नहीं थी। इसके बाद अपनी अगली 34 गेंदों में उन्होंने 95 रन बना डाले। 

इस शतकीय पारी के साथ ही मैक्सवेल टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए। मैक्सवेल के टी-20 करियर का यह 8वां शतक है। उनसे पहले माइकल क्लिंगर, एरॉन फिंच औऱ डेविड वॉर्नर ने भी टी-20 में 8 शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में इससे पहले की दो पारियों मे मैक्सवेल के बल्ले से कुल 43 रन आए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में मैक्सवेल पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा थे। वह छह पारियों में सिर्फ 48 रन ही बना पाए थे, जिसमें बेस्ट स्कोर 30 रन का था। उंगली की चोट के कारण वह बीच सीजन नें ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वहीं हाल ही में उन्होंने वनडे इंटरनेशनल से भी संन्यास की घोषणा की है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार