रॉयल चेलेंजर बैंगलोर (आरसीबी) के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान कप्तान विराट कोहली ने पहली बार आरसीबी से जुड़ने का विचार उनके मन में डाला था।

Advertisement

मैक्सवेल ने कहा, "हमारे बीच बात होती थी और वनडे तथा टी20 सीरीज के बाद कोहली ने अवसर मिलने पर मुझे आरसीबी के लिए खेलने के बारे पूछा। उन्होंने कहा कि आप टीम से जुड़ेंगे तो अच्छा लगेगा। लेकिन हमें नीलामी से गुजरना होगा।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "कोहली ने कहा कि आपका टीम से जुड़ना अच्छा होगा। उन्होंने यह विचार मेरे मन लाया। इस प्रक्रिया में काफी लंबा काम हुआ और मैं शुक्रगुजार हूं कि मैं अब आरसीबी के लिए खेलता हूं।"

मैक्सवेल किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे, लेकिन इस सीजन के लिए टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था और आरसीबी ने खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें 14.25 करोड़ रूपये में खरीदा था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार