10 जनवरी। बिग बैश लीग 2019-20 के 30वें मैच में मेलबर्न स्टार्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 7 विकेट से हरा दिया। मेलबर्न स्टार्स की ओर से मैक्सवेल ने गजब की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैक्सवेल ने अपनी पारी के आखिरी 13 गेंद पर 41 रन बनाकर मेलबर्न स्टार्स को शानदार जीत दिलाई।

Advertisement

मैक्सवेल ने अपनी पारी में 45 गेंद पर नाबाद 83 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में मैक्सवेल ने 7 छक्का और 1 चौका जमाया। मेलबर्न स्टार्स की जीत में मैक्सवेल हीरो साबित हुए और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए।

Advertisement

आपको बता दें कि मेलबोर्न रेनेगेड्स ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए थे। जिसमें शॉन मार्श ने 43 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद मेलबर्न स्टार्स ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 169 रन बनाकर मैच को जीत लिया। आपको बता दें कि मैक्सवेल एक समय में 32 गेंद पर 42 रन पर खेल रहे थे इसके बाद मैक्सी ने जो कमाल किया वो हर किसी को हैरान कर गया।

मैक्सवेल ने फिर आखिरी 13 गेंद पर 41 रन बनाकर मेलबर्न स्टार्स की टीम को बेहतरीन जीत दिला दी। बिग बैश लीग में मैक्सवेल कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। बिग बैश लीग में मैक्सवेल ने 8 मैच में 311 रन 77.75 की औसत के साथ बनाए हैं। जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। ग्लेन मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 169.94 का रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार