ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड (AUS vs NZ) के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के 27वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 388 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में कंगारू टीम के लिए जहां ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक लगाया तो वहीं, डेविड वॉर्नर और ग्लेन मैक्सवेल ने भी शानदार पारियां खेली। 

Advertisement

बीच के ओवरों में ऑस्ट्रेलिया की पारी धीमी हो गई थी लेकिन 35 ओवरों के बाद मैक्सवेल ने एक बार फिर से गेयर बदले और ऑस्ट्रेलिया का रनरेट बढ़ा दिया। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 41 रनों की तूफानी पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले। इन 2 में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि वो टूर्नामेंट का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।

Advertisement

मैक्सवेल ने ये छक्का 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया जब मिचेल सैंटनर ने गेंद थोड़ी धीमी गति से ऑफ स्टंप के बाहर डाली लेकिन मैक्सवेल ने क्रीज़ से बाहर निकलकर गेंद को बिल्कुल सीधे लंबे छक्के के लिए भेज दिया। मैक्सवेल का ये छक्का स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा जिसकी दूरी 104 मीटर थी जोकि इस वर्ल्ड कप का सबसे लंबा छक्का था। इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो हेड-वॉर्नर की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 19.1 ओर में 175 रन जोड़ दिए। वॉर्नर लगातार तीसरा शतक जड़ने से चूक गए औऱ 65 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं, वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे हेड ने 67 गेंदों में 10 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 109 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों की तूफानी पारियों के चलते ऑस्ट्रेलिया 400 के करीब पहुंचने में सफल रहा। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कीवी टीम वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज़ कर पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार