Glenn Maxwell Record: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 (ETPL 2026) का फाइनल रविवार, 20 सितंबर को डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला Edinburgh Castle Rockers और Belfast Wolves के बीच होगा, जिसमें बेलफास्ट वुल्व्स के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। वो ऐसा कारनामा करने की दहलीज पर हैं, जो कि कोई भी ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर अब तक नहीं कर पाया है।
ग्लेन मैक्सवेल के पास इतिहास रचने का मौका: 37 वर्षीय मैक्सवेल एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ और टी20 के नामी खिलाड़ी हैं। वो 529 टी20 मैचों में 11,366 रन और 214 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। गौरतलब है कि इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 944 चौके और 594 छक्के मारे हैं।
यहां से मैक्सवेल ETPL के फाइनल में आज अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर अपनी पारी में 6 छक्के लगाते हैं, तो वो टी20 में अपने 600 छक्के पूरे कर लेंगे और इस आंकड़ें तक पहुंचने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन जाएंगे। बताते चलें कि दुनिया के भी सिर्फ सात खिलाड़ी ही टी20 में 600 या उससे ज्यादा छक्के लगा पाए हैं।
टी20 में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी
- क्रिस गेल - 463 मैचों में 1056 छक्के
- कीरोन पोलार्ड - 754 मैचों में 1013 छक्के
- आंद्रे रसेल - 610 मैचों में 809 छक्के
- निकोलस पूरन - 485 मैचों में 802 छक्के
- जोस बटलर - 529 मैचों में 661 छक्के
- कॉलिन मुनरो - 486 मैचों में 626 छक्के
- एलेक्स हेल्स - 537 मैचों में 604 छक्के
- ग्लेन मैक्सवेल - 529 मैचों में 594 छक्के
ETPL में मचाया धमाल: ग्लेन मैक्सवेल ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 में अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही प्रभावित किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 11 मैचों में 30 की औसत और 172.85 की 242 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से 16 चौके और 16 छक्के देखने को मिले। इसके अलावा उन्होंने 7 पारियों में गेंदबाज़ी भी की और 8 विकेट चटकाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
बेलफास्ट वुल्व्स स्क्वाड: पॉल स्टर्लिंग, हैरी मैनेंटी, लॉर्कन टकर (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), डेविड मिलर, क्रिस जॉर्डन, मार्क एडेयर, गेविन होई, फ्रेड क्लासेन, मैथ्यू हम्फ्रीज़, डेवोन कॉनवे, सौरभ नेत्रवलकर, टिम टैक्टर, क्रिशन कलुगामागे, ज़ैनुल्लाह इहसान और अलेक्जेंडर रॉय।