1079 दिन के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में मारा छक्का, शॉट देखकर दंग रह गए विराट कोहली,देखें VIDEO

Updated: Fri, Apr 09 2021 23:13 IST
Cricket Image for 1079 दिन के बाद ग्लेन मैक्सवेल ने IPL में मारा छक्का, शॉट देखकर दंग रह गए विराट को (Image Source: Google)

1079  दिन और 171 गेंदों के बाद आखिरकार ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell Six) के बल्ले से आईपीएल में एक छक्का निकल ही गया। पिछले सीजन 106 गेंद का सामना कर के एक भी छक्का ना जड़ पाने वाले मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में अपनी 16वीं गेंद पर बेहतरीन छक्का जड़ा। 

क्रुणाल पाड्या द्वारा डाले गए आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में मैक्सवेल ने 100 मीटर लंबा छक्का जड़ा। लॉन्ग ऑन की तरफ मारा गया मैक्सवेल का यह शॉट मैदान से बाहर चला गया।

मैक्सवेल का यह शॉट इतना शानदार था कि दूसरे छोर पर खड़े कप्तान विराट कोहली इसे देखकर दंग रह गए। 

बता दें कि मैक्सवेल ने 3 साल पहले आखिरी बार आईपीएल में छक्का जड़ा था। 27 अप्रैल 2018 को मिचेल जॉनसन की गेंद पर उन्होंने इस टूर्नामेंट में आखिरी बार छक्का जड़ा था। इसके बाद 19 पारियों में उनके बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला। 

आईपीएल के पिछले सीजन में फ्लॉप होने के बाद भी आरसीबी ने मैक्सवेल पर भरोसा जताया और उन्हें 14.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देखकर खरीदा था। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें