NZ vs IND 4th T20: मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में भारत के सामने चौथे टी20 मुकाबले में 260 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने शानदार शतकीय पारी खेली है।

29 वर्षीय ग्लेन फिलिप्स बेहद ही शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने ऑकलैंड के मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और नंबर-4 पर बैटिंग करके 6 चौके 10 छक्के लगाकर 107 रन बनाए। उनके अलावा माइकल ब्रेसवेल ने भी धमाकेदार पारी खेली और 25 गेंदों पर 4 चौके 6 छक्के लगाकर 65 रन बनाए। फिन एलन (17 गेंदों पर 1 रन) और डेरिल मिचेल (09 गेंदों पर 24 रन) ने भी अहम योगदान किया। इन्हीं के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 259 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो मयंक यादव ने 4 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट झटका।

यहां से अब भारत को ऑकलैंड टी20 जीतने के लिए इतिहास रचना होगा। आज तक किसी भी टीम ने रन चेज करते हुए टी20 इंटरनेशनल में 260 रन नहीं बनाए हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि भारतीय टीम ये कारनामा कर पाती है या नहीं।

देखें प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, मैथ्य फिशर।

भारत-न्यूजीलैंड की पूरी स्क्वाड

भारत की टीम: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड की टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार