आईपीएल सीजन 15 का आगाज हो चुका है, जिसके लिए कई सारे खिलाड़ी भारत पहुंच चुके हैं। इस साल आईपीएल में न्यूजीलैंड के 12 खिलाड़ियों ने शिरकत की है, जिनमें से 11 अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइज़ियों के साथ जुड़े चुके हैं, लेकिन सनराइजर्स के बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स अब तक भारत नहीं पहुंचे हैं। जिसकी वज़ह अब खुद इस बल्लेबाज ने ही बताई है।

Advertisement

दरअसल, इस साल सनसाइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले ग्लेन फिलिप्स कोविड पॉजिटिव हो गए हैं, जिस वज़ह से वह अभी भी न्यूजीलैंड में ही है। ग्लेन फिलिप्स ने खुद इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। 

Advertisement

ग्लेन फिलिप्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैंस को जानकारी देते हुए एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि,'उन लोगों के लिए जो पूछ रहें हैं- मैं पॉजिटिव पीसीआर टेस्ट(कोविड-19) के कारण न्यूजीलैंड में फंसा हुआ हूं। मैं जल्द से जल्द SRH में शामिल हो जाऊंगा।' बता दें कि ग्लेन फिलिप्स की उपलब्धता पर अब तक सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने कोई भी अपडेट नहीं दिया है, यहीं कारण है कि खुद इस बल्लेबाज़ को ही फैंस के सवालों का जवाब देना पड़ा है।

गौरतलब है कि सनराइजर्स की टीम को सीजन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है और अब ग्लेन फिलिप्स के कोविड पॉजिटिव होने की खबर उनके लिए टेंशन को बढ़ा सकती है। हालांकि इसके बावजूद एसआरएच के लिए राहत की बात यह होगी कि टीम के बाकी सभी खिलाड़ी पूरे आईपीएल सीज़न के लिए उपलब्ध रहेंगे।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद - केन विलियमसन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक/टी नटराजन, श्रेयस गोपाल/जगदीश सुचित।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार